Nora Fatehi: व्हॉइट ऑउटफिट में अदाकारा ने दिखाया बोल्ड अंदाज एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, तस्वीरें वॉयरल

Entertainment: बॉलीवुड की महसूर नृत्यांगना आईटम गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर अपने अजीबोगरीब और स्टाइलिश पहनावे के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं. कभी नोरा ट्रेडिशनल ऑउटफिट में महफिल लूट लेती हैं तो कभी वेस्टर्न ड्रेस पहनकर लोगों की नजरों में बस जाती हैं.
Photo Credit: @filmgyan
दरसल हाल ही में नोरा फतेही को मुम्बई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया अब इस दौरान अदाकारा का पहनावा और लुक वाकई में देखने लायक था. मौजूदा तस्वीरों में आप देख सकते हैं नोरा व्हॉइट कलर की बॉडीकोन स्कर्ट   के साथ फ्रंट डीप नेक क्रॉप टॉप विद ब्लेजर पहनी हुई हैं. साथ ही खुले बाल और चेहरे पर मास्क के साथ अदाकारा ने गॉगल्स भी लगा रखा था.
Photo Credit: @filmgyan
नोरा का ये कम्प्लीट पहनावा अदाकारा को एक आकर्षक लुक दे रहा था. वहीं डीप नेक क्रॉप टॉप में नोरा बेहद खूबसूरत और बोल्ड दिख रहीं थीं. वहीं हिल शूज के साथ अदाकारा ने ब्राउन कलर का एक लेदर बैग भी कैरी किया था. अदाकारा ने अपने इस नए अवतार से लोगों को हैरान कर दिया है एयरपोर्ट पर मौजूद लोग इन्हें घूर घूर कर देखने लगे. इतना ही नही फोटॉग्राफर्स की भी होड़ लग गई पपराजी फोटॉग्राफर्स का भी अदाकारा ने खूब साथ निभाया कभी मास्क लगा कर तो कभी बिना मास्क के नोरा ने फोटॉग्राफर्स को पोज दिया.
Photo Credit: @filmgyan
Photo Credit: @filmgyan
नोरा फतेही का ये बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा तस्वीरें भी इंटरनेट पर जमकर वॉयरल हो रही हैं. लेकिन ऐसा पहली बार नही हुआ है इसके पहले भी नोरा कई बार अपने आकर्षक और स्टाइलिश पहनावे से सुर्खियों में छाई रही हैं. इंटरनेट पर नोरा फतेही की कोई भी तस्वीर हो झट से वॉयरल हो जाती है फैंस की निगाहें अदाकारा के हर छोटी से छोटी हरकतों पर रहती है.
Photo Credit: @filmgyan
Photo Credit: @filmgyan
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नोरा फतेही एक ऐसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन चुकी हैं जिनके डांस मूव्स की दुनियां दीवानी है. टीवी शो 'बिग बॉस9' से पॉपुलर होने वाली नोरा कई सारे म्यूजिक वीडियोस, टीवी रियालिटी शो और फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं. वहीं आपको बता दें नोरा जल्दी ही Bhuj: The Pride of India (भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया) फिल्म में नजर आएंगी. अब देखना यह है कि इस फिल्म में नोरा अपने डांस मूव्स से लोगों को कितना खुश कर पाती हैं. हालांकि नोरा फतेही उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने फैंस को कभी नाराज नही करती हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि दुनियाभर में करोडों की संख्या में नोरा की फैन फॉलोइंग है.  

Comments